जब समझौता ट्रंप-पेजेश्कियान के बीच था, तो शहबाज़ किस कागज़ पर साइन कर रहे थे?

ईरान-अमेरिका की डील हुई, लेकिन सबसे ज़्यादा खुशी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के चेहरे पर दिखी।

करीब चार महीने तक चले तनाव और टकराव के बाद आखिरकार अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने समझौता ज्ञापन (MoU) पर आधिकारिक हस्ताक्षर कर दिए हैं। दोनों देशों के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार (17 जून) को हस्ताक्षर पूरे होने के साथ ही यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू हो गया।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस के पैलेस ऑफ वर्साय में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ डिनर के दौरान समझौते की हार्ड कॉपी पर भी हस्ताक्षर किए। इसके बाद हस्ताक्षरित दस्तावेज़ की प्रतियां ईरान और मध्यस्थ देशों को भेज दी गईं। इससे पहले रविवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से MoU पर साइन कर चुके थे।

अमेरिका का दावा है कि इस समझौते के साथ दोनों देशों के बीच पिछले चार महीनों से जारी तनाव और टकराव औपचारिक रूप से समाप्त हो गया है।

जिनेवा बैठक पर अभी भी बनी हुई है नजर

समझौते पर हस्ताक्षर होने के बावजूद शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है। ईरान का कहना है कि इस बैठक का उद्देश्य नए समझौते पर हस्ताक्षर करना नहीं, बल्कि उसके क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना है। हालांकि बैठक तय समय पर होगी या नहीं, इस पर अंतिम फैसला अगले कुछ घंटों में लिया जा सकता है।

ईरान की क्या हैं प्रमुख शर्तें?

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि ईरान को अपने तेल का निर्यात बिना किसी परिवहन या बीमा प्रतिबंध के करने की अनुमति मिलनी चाहिए। साथ ही तेल बिक्री से होने वाली आय पर तेहरान की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित की जानी चाहिए। उनका यह भी कहना है कि अमेरिका ने ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों तक उसकी पहुंच बहाल करने में सहयोग का भरोसा दिया है।

अगले 60 दिन होंगे अहम

समझौते के बाद ईरान ने कहा है कि अगले 60 दिनों तक दोनों देशों को संयम बनाए रखना होगा। इस दौरान किसी भी राजनीतिक, आर्थिक या सैन्य कदम से बचना होगा, जिससे समझौते के क्रियान्वयन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )