पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर, रमेन डेका का आह्वान


छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से रायपुर वन वृत्त के संभागीय वन अधिकारी मयंक पाण्डेय ने लोकभवन में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने 5 जून को आयोजित होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के लिए वन विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

बैठक में राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक का निरंतर सामाजिक दायित्व है। साथ ही उन्होंने वन विभाग को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )